Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में गौशाला में आग लगने से एक काश्तकार का बड़ा नुकसान हो गया। आग में जलकर 9 मवेशियों की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से पशुपालक और उसका पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर विधायक मीना गंगोला भी पीड़ित के घर पहुंचीं और अपने स्तर से संबंधित विभाग से मुआवजा दिलवाने का विश्वास दिलाया। वहीं ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने भी प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अपने स्तर पर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है। हादसा बेरीनाग क्षेत्र में हुआ। जहां चौकड़ी क्षेत्र में भगवान सिंह मेहरा पुत्र गोपाल सिंह मेहरा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात पूरा परिवार अनहोनी से बेखबर हो, घर में सो रहा था। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो उन्होंने गौशाला से आग की लपटें और धुआं उठते देखा।