Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: काशीपुर में स्थित प्राथमिक स्कूलों के दिन बहुरने वाले हैं। सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा, इन्हें स्मार्ट स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए सीएसआर के तहत काम होना है। हाल में ऊधमसिंहनगर डीएम रंजना राजगुरु ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीएसआर के तहत चल रहे कामों की धीमी रफ्तार पर अपनी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम के इस एक्शन के बाद स्कूलों के कायाकल्प संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि काशीपुर में कुल 82 प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प होना है। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू भी हो चुका है, लेकिन काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा। सीएसआर के तहत किए जाने वाले काम को लेकर शनिवार को डीएम रंजना राजगुरु ने कंपनी प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक ली।