उत्तराखंड: मासूम बेटी को रोता छोड़ प्रेमी संग फरार हुई मां..जेवर और नगदी भी लूट ले गई

कलयुगी मां अपनी दुधमुंही बच्ची को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। ऐसा करते वक्त विवाहिता को ना तो अपनी मासूम बच्ची का ख्याल आया और ना ही रिश्ते की मर्यादा का।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Udham Singh nagar news: Udham singh nagar women escaped from house
Image: Udham singh nagar women escaped from house

उधमसिंह नगर: मतलबपरस्ती के इस दौर में ममता और रिश्तों की मर्यादा का कोई मोल नहीं रह गया है। अब ऊधमसिंहनगर में ही देख लें। जहां कलयुगी मां अपनी दुधमुंही बच्ची को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। ऐसा करते वक्त विवाहिता को ना तो अपनी मासूम बच्ची का ख्याल आया और ना ही रिश्ते की मर्यादा का। जाते-जाते विवाहिता घर में रखे जेवर और नगदी भी समेट ले गई। विवाहिता के पति ने अब इस संबंध में केस दर्ज कराया है। घटना काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार को विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: डीएम रंजना की शानदार पहल..संवरने वाली है 82 प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर
पति-पत्नी के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। युवक के पिता ने जब दरवाजा खुला देखा तो युवक को उठाया। युवक ने आस-पास देखा तो पत्नी घर में नहीं मिली। बाद में परिवारवाले छत पर गए। वहां छत से नीचे चादर लटकी हुई मिली। ये देखकर घरवाले पूरा माजरा समझ गए। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का अफेयर पड़ोस में रहने वाले युवक से चल रहा था। जिस दिन से पत्नी लापता है, उसी दिन से पड़ोस में रहने वाला लड़का भी गायब है। महिला दुधमुंही बच्ची को घर में अकेला छोड़ गई है, जो कि मां के लिए रोए जा रही है। जाते-जाते विवाहिता घर से नगदी और जेवर भी समेटकर ले गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र के आवास में चार अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव
तहरीर में युवक ने ये भी बताया कि उसकी पत्नी कहां गई है, इस बारे में पड़ोस में रहने वाली तीन महिलाएं अच्छी तरह जानती हैं। शुक्रवार से पड़ोसी युवक और विवाहिता गायब हैं, लेकिन पड़ोस में रह रही महिलाएं आरोपी युवक को बचाने की कोशिश कर रही हैं। ये महिलाएं उसके माता-पिता पर पुलिस कार्रवाई न करने के लिए दबाव डाल रही हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। ऐसी ही एक घटना रुद्रपुर में भी हुई है। यहां मकान मालिक की पत्नी को किराये पर रहने वाला युवक भगा कर ले गया। आरोप है कि दोनों घर से जाते वक्त 22 हजार की नगदी और सोने-चांदी के जेवर भी ले गए। बहरहाल पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।