Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पहाड़ों में खराब मौसम के चलते सफर खतरनाक बना हुआ है। पहाड़ी सड़कों पर पाला और बर्फ जमी है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। डराने वाली ऐसी ही कुछ तस्वीरें उत्तरकाशी जिले से आई हैं, जहां एक वाहन बर्फ में फिसल कर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन पहाड़ की साइड जाकर पलटा। अगर वाहन खाई की ओर जाकर पलटता तो बड़ा हादसा हो जाता। जानकारी के मुताबिक रविवार को एक राष्ट्रीय बैंक के कुछ अधिकारी गंगोत्री गए थे, लेकिन जब वो वापस लौट रहे थे तो उनका वाहन भैरव घाटी के पास पलट गया। सड़क पर बर्फ जमी थी। ऐसे में वाहन पहाड़ी की ओर नाली के पास एक टीले में पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे अधिकारियों को बाहर निकाला। साथ ही पलटे हुए वाहन को ठीक करने के लिए बीआरओ के अधिकारियों से मदद भी मांगी। बात करें उत्तरकाशी की सड़कों की तो यहां पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अभी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। आगे पढ़िए