Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना के खिलाफ जंग में भी भ्रष्टाचारियों ने सेंध लगा दी है। देहरादून के एक अस्पताल पर बिना जांच के युवाओं को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। अस्पताल की करतूत का भंडाफोड़ होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला देहरादून का है। जहां रायपुर स्थित अस्पताल पर दो सौ रुपये लेकर बिना सैंपल लिए नेगेटिव रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। दरअसल कोटद्वार में इन दिनों सेना भर्ती चल रही है। जो युवा सेना भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उन्हें कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आने को कहा गया है। युवाओं का आरोप है कि रायपुर के अस्पताल में युवाओं से कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के लिए दो-दो सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। रुपये लेने के बाद भी उनका सैंपल नहीं लिया गया, और बिना जांच के ही नेगेटिव रिपोर्ट थमा दी गई। कुछ लड़कों ने हंगामा किया तो उनसे रुपये नहीं लिए गए।