Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से नाता रखने वाले गढ़वाल राइफल्स के जवान अरविंद नेगी जो कि असम के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे, उन्होंने आज दम तोड़ दिया है। जवान अरविंद नेगी असम में ड्यूटी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले खेल के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उनको उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। कुछ दिनों से उनका उपचार चल रहा था मगर आज अरविंद नेगी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और उनकी मृत्यु हो गई है। उनकी हालत बहुत ही अधिक गंभीर बताई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल राइफल्स के जवान अरविंद नेगी खेल के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गए थे और आनन-फानन में उनका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसी अंदरूनी चोट के कारण उनकी हालत और भी गंभीर होती गई और आज उन्होंने अपनी आंखें सांसे लीं।