Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। टिहरी जिले की डीएम ईवा श्रीवास्तव ने आज निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-94 का चंबा से कमांद तक निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने चंबा में निर्माणाधीन 440 मीटर लंबी सुरंग का भी मुआयना किया। खबर है कि इस टनल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण पर है और यह नए साल के मौके पर आवाजाही के लिए शुरू हो जाएगी। जी हां, टिहरी जिले के निवासियों को जल्द ही इस सुरंग की सौगात मिलने वाली है। यह उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग होगी। इस सुरंग के बनने के बाद चार धाम की यात्रा और भी अधिक सुगम हो जाएगी। इस सुरंग की लंबाई 440 मीटर बताई जा रही है और इसको बनाने के लिए ऑस्ट्रेलियन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इस टनल के शुरू होने के बाद चार धाम यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। गंगोत्री जाने के लिए अब ऋषिकेश के यात्रियों को चंबा में प्रवेश करने की जरूरत नहीं है।