Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: डराने वाली ये तस्वीरें पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर की हैं। जहां कड़ाके की ठंड के बीच एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा। हाईवे पर खड़ी कार धू-धू कर जलने लगी। कार को जलते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने भी अपनी गाड़ियां रोक लीं और दूर खड़े होकर तमाशा देखने लगे। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त कार में एक व्यक्ति सवार था। शुक्र है कि कार के आग पकड़ने से पहले ही उसमें सवार व्यक्ति बाहर आ गया था। जिससे उसकी जान बच गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया