रुद्रप्रयाग: बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान, आधे घंटे श्रदालुओं की कतार में खड़े होकर किए दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने कतार में इंतजार कर पूजा-अर्चना की और बाबा भुकुंट भैरव के दरबार में भी शीश नवाया।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Sara Ali Khan Kedarnath Visit: Sara Ali Khan Visits Kedarnath Temple
Image: Sara Ali Khan Visits Kedarnath Temple

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बाबा केदार के दर्शन किए। खराब मौसम के बावजूद अभिनेत्री आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़ी रहीं और करीब आधे घंटे इंतजार करने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनकी इस यात्रा की चर्चा उनकी सादगी को लेकर हो रही है।

Sara Ali Khan Visits Kedarnath Temple

जानकारी के अनुसार, सारा अली खान हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय आम श्रद्धालुओं के बीच रहकर अपनी बारी का इंतजार किया। बर्फबारी और ठंड के कारण धाम में मौसम काफी सर्द था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कतार में खड़े होकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने ठंड से बचाने के लिए उन्हें शॉल देने की पेशकश भी की। श्रद्धालुओं के बीच अभिनेत्री की मौजूदगी और उनके सहज व्यवहार की चर्चा रही।

बाबा भुकुंट भैरव के दरबार में भी टेका माथा

बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सारा अली खान ने बाबा भुकुंट भैरव के दरबार में भी शीश नवाया। बर्फ से ढकी केदारपुरी के बीच उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बन गई। सारा अली खान पहले भी केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुकी हैं। पहाड़ों और आध्यात्मिक स्थलों के प्रति उनकी रुचि के चलते उनकी केदारनाथ यात्रा अक्सर प्रशंसकों का ध्यान खींचती है।