उत्तरांखंड की गुड़िया का गुनहगार उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार..पुलिस ने रखा था 1 लाख का ईनाम

हरद्वार में 11 साल की मासूम से रेप का दूसरा गुनहगार भी उत्तर प्रदेश से अरेस्ट हो गया है। ये पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar rape: Second accused of Haridwar rape arrested
Image: Second accused of Haridwar rape arrested

हरिद्वार: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। यह बात तो आपको पता ही होगा कि हरिद्वार में 11 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस मामले में पुलिस को राजीव नाम के आरोपी की तलाश थी। राजीव पर एक लाख का इनाम भी रखा गया था। अब राजीव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीमें उसे उत्तर प्रदेश से हरिद्वार ला रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र में 11 साल की एक बच्ची पड़ोसी के घर पतंग लेने गई थी। इसके बाद उस बच्ची का अपहरण किया गया। अपहरण के बाद बच्ची के साथ हैवानियत की गई और उसके बाद उसकी हत्या की गई। मुख्य आरोपी तीरथ राम को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीरथ राम के मामा राजीव की गिरफ्तारी के लिए लोग लगातार प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे थे। उधर राजीव पर 100000 का इनाम रखा गया था। उस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर राजीव भाग निकला था पुलिस ने इस मामले में जाल बिछाकर सूझबूझ से आखिरकार राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज से तेवर दिखाएगा मौसम..4 जिलों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड