Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेशभर में नए साल के जश्न की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान मसूरी, नैनीताल और औली जैसे पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। औली में तो जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। मसूरी में भी सेलिब्रेशन की तैयारियां जारी हैं। उम्मीद है कि नए साल के मौके पर भारी तादाद में पर्यटक मसूरी पहुंचेंगे। ऐसे में पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सेलिब्रेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी। अगर आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मसूरी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ट्रैफिक रूट और पार्किंग संबंधी डिटेल जरूर नोट कर लें। सबसे पहले आपको पार्किंग व्यवस्था के बारे में बताते हैं। मसूरी जाने वाले चौपहिया वाहनों के लिए लाइब्रेरी में एमडीडीए और कैंपटी स्टैंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दुपहिया वाहनों के लिए मसूरी मॉर्डन स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पिक्चर पैलेस की तरफ राधा कृष्ण मंदिर के पास, एमडीडीए और टाउन हॉल में पार्किंग बनाई गई है। अब ट्रैफिक रूट के बारे में जान लें। देहरादून से जाने वाले वाहन मेन रोड से किंक्रेग पहुंचेंगे। वहां से लाइब्रेरी जाने वाले सीधे निकल जाएंगे। लंढौर-लाल टिब्बा वाला ट्रैफिक पिक्चर पैलेस होते हुए वाया घंटाघर मलिंगार को जाएगा। आगे पढ़िए