Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी राज्य सरकार लेकर आई है। त्रिवेंद्र रावत सरकार ने शिक्षक भर्ती में युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक सुनहरा मौका दिया है। अब कोरोना काल में बेरोजगार शिक्षकों को शिक्षक भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा या तो सबको। यह तो सबको पता ही होगा कि वर्तमान में राज्य में अध्यापकों की बंपर भर्ती निकल रखी है और 2200 पदों पर भर्ती के निर्देश हैं। इन पदों पर अब वे शिक्षक भी अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र निकल चुकी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के अलावा बीएड में जिनके 50 प्रतिशत से कम अंक हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। सरकार के इस फैसले से उन हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों को फायदा होगा जिनके लिए आवेदन का यह आखिरी अवसर था। अब उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2020 के आधार पर होगी और इस आदेश के जारी होने के साथ ही आयोग द्वारा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ने की उम्मीद है।