Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड का खूबसूरत पहाड़ी जिला रुद्रप्रयाग। केदारनाथ-तुंगनाथ धाम जैसे स्थलों के लिए प्रसिद्ध इस जिले में पर्यटक जल्द ही प्रकृति को करीब से निहारने का आनंद ले सकेंगे। यहां नेचर कैनोपी वॉक-वे बनाया जाएगा। जो कि उत्तराखंड का पहला नेचर कैनोपी वॉक-वे होगा। कैनोपी के जरिए पर्यटक जमीन से 20 फीट की ऊंचाई से प्राकृतिक सौंदर्य देखने के साथ-साथ वन्यजीव एवं पक्षियों को भी देख सकेंगे। प्रशासन रुद्रप्रयाग में प्रदेश का पहला नेचर कैनोपी वॉक बनाए जाने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। वन विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही योजना बनाकर शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रोजेक्ट की हर डिटेल आपको बताएंगे, लेकिन सबसे पहले आपको ये बताते हैं कि प्रदेश का पहला नेचर कैनोपी वॉक-वे बनेगा कहां। इसे मिनी स्विटजरलैंड चोपता से लगे बनियाकुंड के जंगल में बनाया जाएगा। इसके लिए जगह का चुनाव बेहद सोच-समझकर किया गया है। जिस जगह कैनोपी बनाने की योजना है, उस वन क्षेत्र में बांज, बुरांश और अन्य प्रजाति के 60 से 70 वर्ष पुराने पेड़ मौजूद हैं। इन्हीं के ऊपर जमीन से 20 से 25 फीट ऊपर कैनोपी बनाई जाएगी। पहले चरण में यहां पेड़ों पर 80 से 100 मीटर लंबी और ढाई फीट चौड़ी कैनोपी तैयार की जाएगी, जो कि घुमावदार होगी। इस पर एक समय में पांच से छह पर्यटक चल सकेंगे। आपको देश के पहले नेचर कैनोपी वॉक-वे के बारे में भी बताते हैं। आगे पढ़िए