Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा का परिणाम निकला और उत्तराखंड के कई होनहार एवं मेहनती छात्रों ने इस परीक्षा को क्रैक कर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बागेश्वर के मुकेश सिंह नेगी ने यूकेपीएससी परीक्षा में टॉप किया है और वे अर्थ एवं संख्या अधिकारी बन गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम आने पर और उनके चयन होने पर उनके क्षेत्र एवं परिवार में खुशी की साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इससे पहले वे शिक्षा विभाग में इकोनॉमिक्स के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। मुकेश सिंह नेगी मूल रूप से बागेश्वर के चनोली गांव के निवासी हैं और उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में टॉप करके अब उनका चयन अर्थ एवं संख्या अधिकारी के पद पर हुआ है