संकल्प खेतवाल ‘घाम-पाणी’ के जरिए एक बार फिर अपनी मखमली आवाज का जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। आगे देखें वीडियो
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Ghaam pani new kumaoni song of luvraj
श्रीनगर गढ़वाल: हम कल्पना करते हैं कुछ बेहतर गीतों की, हम उम्मीद करते हैं कुछ अच्छे संगीत की..और उसके साथ एक अच्छी कहानी पेश हो तो मन को तसल्ली मिलती है। तसल्ली इस बात की..कि चलिए कुछ तो अलग हो रहा है, जो आंखों को अच्छा लग रहा है। लवराज, ईशान, संकल्प, प्रिया, रूचि...और पूरी टीम को राज्य समीक्षा की तरफ से बहुत बहुत प्यार। घाम पाणी..अगर ये गीत आपने नहीं सुना है तो जरूर सुनिए। शायद आप भी अपने किसी पिछले धुंधले से दौर में वापस जा सकें। पहला प्यार..एक ऐसा अहसास, जिसे लोग कभी भूल नहीं पाते। फिल्मों में तो लगभग हर लव स्टोरी सफल हो जाती है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता। जिंदगी की असलियत, पर्दे से बहुत अलग है। हाल में रिलीज हुआ उत्तराखंडी गीत ‘घाम-पाणी’ इसी हकीकत को बयां करता है। बाकी गीतों से अलग और किरदार बेहद सहज। प्रिया अधिकारी को इससे पहले आप शकुना दे गीत में देख चुके हैं। उनसे हमें बेहतर की ही उम्मीद थी...नीरज पांगती एक फ्रेश चेहरा बनकर सामने आए हैं और अपने किरदार से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। वैसे नीरज भी थिएटर से ही जुड़े हैं। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - देहरादून में अब अपनी मर्जी से सड़कें खोदी तो खैर नहीं..तैयार हो रहा है सख्त नियम
खैर..सबसे बड़ी बात है..गीत के बोल, शब्द, लिरिक्स...लवराज फिल्मों में काम करते हैं और इस गीत को भी उन्होंने अपने ही शब्दों से पिरोया है। हां..लिरिक्स ऐसे हैं कि आप एक बार फिर से इस गीत को सुनना पसंद करेंगे। अब संगीत की बात..ईशान डोभाल ने एक बार फिर से कानो में मिठास घोलने का काम किया है। संगीत के साथ लगातार नए नए प्रयोग उन्हें और भी परिपक्व संगीतकार बना रहे हैं। खुशी होती है कि नए दौर के नए गायक-संगीतकारों-फिल्मकारों के पास नया विजन भी है। यही फ्रेशनेस इनके गीतों में भी दिखाई देती है। गीत का वीडियो बेहद खूबसूरत है। इसकी फ्रेशनेस पहले प्यार की तरह आपकी नजरों को पहली बार में ही जरूर बांध लेगी। प्यार भरा गीत है...आप भी जरूर देखें।