देहरादून: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। वर्तमान में बेसिक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और हजारों युवा इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर रहे हैं। मगर अब बेसिक शिक्षक भर्ती के बाद सरकारी शिक्षकों की एक और बंपर भर्ती के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, इसी वर्ष 2021-22 में जिन भी शिक्षकों का प्रमोशन हो रहा है या जो शिक्षक रिटायर हो रहे हैं उनल रिक्त पदों पर होने वाली बंपर भर्तियां 1 जुलाई से शुरू हो जाएंगी और उम्मीद जताई जा रही है कि यह पद 1500 से भी अधिक होंगे। उम्मीद है कि जल्द ही राज्य में मौजूद शिक्षकों का सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा होगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बीते सोमवार को 1 जुलाई से शिक्षकों की बंपर भर्ती की घोषणा कर दी है। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ खास बातें