उत्तराखंड के हरिद्वार में एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला अपने ग्राहक से कॉल गर्ल्स की होम डिलीवरी की बात कर रही है। वीडियो साभार- न्यूज 129
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Call girl in haridwar audio viral
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार.... जहां दुनिया के कोने-कोने से लोग पाप धोने आते हैं, उस नगरी के अंदर एक ऐसा पाप हो रहा है जिसको सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में सेक्स रैकेट जैसा घिनौना और अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है। भोली-भाली मासूम लड़कियों को जबरन इस काम में धकेला जा रहा है। यह अंदाजा लगाना भी नामुमकिन है कि किस हद तक उनको टॉर्चर किया जाता है और उनके शरीर को चंद पैसों में बेच दिया जाता है। हरिद्वार में कई सैक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहे हैं। कुछ एक के ऊपर से पर्दाफाश हो चुका है तो अब भी कई ऐसे रैकेट चलाए जा रहे हैं जिनके ऊपर कानून की नजर नहीं पड़ी है। यह बेहद शर्मनाक है और उत्तराखंड में चलाए जा रहे ऐसे सेक्स रैकेटों का खुलासा होना बहुत जरूरी है। हरिद्वार में जिस्मफरोशी का ऐसा ही अवैध व्यापार चल रहा है जिसको और कोई नहीं एक औरत ही चला रही थी। जी हां, पैसों का लोभ इस कदर हावी है कि अब औरतें भी इस तरह के अवैध और घिनौने व्यापार में शामिल हो रही हैं और इनको संचालित भी कर रही है। आगे सुनिए ऑडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बनेगी हिमालयी क्षेत्र की सबसे लंबी रेल सुरंग..जानिए हाईटेक प्रोजक्ट की खास बातें
हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला ऑडियो सामने आ रहा है जहां पर कॉल गर्ल की होम डिलीवरी की बात चल रही है। बातचीत में एक महिला और एक व्यक्ति लड़कियों की सप्लाई की डील कर रहे हैं। इसमें एक महिला अपने एक ग्राहक के साथ बात कर रही है। ग्राहक महिला से लड़कियों की सप्लाई के लिए डील कर रहा है। महिला अपने ग्राहक के साथ व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजने और हरिद्वार की भेल आवासीय कॉलोनी स्थित फाउंड्री गेट पर लड़कियों के साथ मिलने की बात करती सुनाई दे रही है। ऑडियो में कॉल गर्ल की डिमांड करने वाला ग्राहक महिला से पूछ रहा है कि उसको भेजी जा रही लड़कियां कैसी दिखती हैं तो महिला का जवाब आता है कि सभी लड़कियां बेहद सुंदर हैं।महिला कह रही है कि लड़कियां बाहर से आई हैं इसलिए उनको यहां का रास्ता नहीं पता है। ऐसे में वो अपने ग्राहक को 2 मिनट रुकने के लिए कह रही है और कह रही है कि वो लड़कियों के साथ वहां पर खुद पहुंच रही है। कॉल गर्ल की होम डिलीवरी करने वाली यह महिला कौन है इस बारे में अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है। हालांकि यह बताया जा रहा है कि लड़कियों के डिमांड करने वाला व्यक्ति एक सरकारी सेवक है। पुलिस इस बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।आगे सुनिए ऑडियो
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: कोरोना काल में वापस लौटे युवाओं ने गांव तक बना दी सड़क..सिस्टम को दिखाया आईना
दिल्ली, यूपी और अन्य जगहों से बहला-फुसला कर और लड़कियों को नौकरी देने के झूठे जाल में फंसा कर ऐसे अवैध धंधे में घसीट दिया जाता है। यह बेहद शर्मनाक है कि उत्तराखंड में धड़ल्ले से ऐसे सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं और अब कम्युनिकेशन आसान हो जाने की वजह से कॉल गर्ल की सौदेबाजी अब इस धंधे में लिप्त लोग आराम से फोन पर ही कर लेते हैं जिस कारण कानून की नजर से ऐसे लोग बहुत ही शातिर तरीके से बच निकलते हैं। पुलिस रेलवे रोड हरिद्वार पर खड़ी होने वालीं औरतों को तो सेक्स वर्कर कह कर गिरफ्तार कर लेते हैं मगर बड़े लेवल पर चल रहे सेक्स रैकेट पुलिस की निगाह से बचे हुए हैं और धड़ल्ले से फोन पर सौदेबाजी कर रहे हैं। हरिद्वार के तकरीबन हर कोने में मासूम लड़कियों की सप्लाई की जा रही है और यह काम ऑनलाइन से लेकर बिचौलियों के जरिए खूब चल रहा है पुलिस कई ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा कर चुकी है मगर कुछ समय से पुलिस की लापरवाही के चलते जिस्मफरोशी के धंधे के ऊपर कोई भी सख्त कार्यवाही नहीं की जा रही है। सुनिए ऑडियो - साभार न्यूज 129