Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड रहस्यों की भूमि है। यहां आज भी ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जो विज्ञान के लिए भी पहेली बनी हुई हैं। यहां आस्था के सामने विज्ञान भी नतमस्तक नजर आता है। इन दिनों धर्मनगरी हरिद्वार भी एक रहस्यमयी पदचिन्ह को लेकर सुर्खियों में है। ऊपर जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड के पास जलमग्न सीढ़ियों पर मिले पदचिन्ह की है। इस पदचिन्ह को देख हर कोई हैरान है। पैर का ये निशान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पदचिन्ह को देखने के लिए हरकी पैड़ी पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि कई बार कोशिश करने के बाद भी ये निशान मिट नहीं रहा। पदचिन्ह पानी के भीतर सीढ़ियों पर उभरा हुआ है। गुरुवार सुबह जब तीर्थ पुरोहित हरकी पैड़ी के पास ब्रह्मकुंड के करीब पहुंचे तो उन्हें सीढ़ियों पर एक आकृति दिखाई दी। गौर से देखने पर पता चला की गंगा में डूबी सीढ़ियों पर एक पैर का निशान उभरा हुआ है। देखते ही देखते ये खबर आसपास फैल गई। लोग हरकी पैड़ी पर जुटने लगे। इस बीच कई लोगों ने पदचिन्ह को हाथ से मिटाने का प्रयास भी किया। लेकिन पदचिन्ह ज्यों का त्यों बना रहा। बाद में श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को सूचना दी गई। आगे पढ़िए