Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी में हाल ही में जबरदस्त भूस्खलन हो गया और भूस्खलन की चपेट में आने से तीन मकान और एक कोठार पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। जिन ग्रामीणों के मकान भूस्खलन की चपेट में आए हैं उनको फिलहाल राजस्व विभाग ने प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया है। भूस्खलन में तीन मकान एवं एक कोठार के अलावा चार मकानों को भी क्षति पहुंची है। भूस्खलन हो जाने के बाद से ही गांव में अफरा-तफरी मची हुई है। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को भी शारीरिक तौर पर चोट नहीं आई है। भूस्खलन के दौरान पीड़ितों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था गांव के प्राथमिक विद्यालय में की है। वहीं राजस्व टीम मौके पर पहुंची है और वह क्षति का आकलन करने में जुटी हुई है। प्रभावितों को राहत सामग्री जल्दी मुहैया कराई जाएगी।