अभी अभी: भूकंप से हिली उत्तराखंड की धरती..घरों से बाहर निकले लोग

आज उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बताते हैं कि कल बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarkashi Earthquake: Earthquake in Uttarkashi
Image: Earthquake in Uttarkashi

उत्तरकाशी: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बताते हैं कि कल बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज सुबह 11:27 पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत अन्य हिस्सों में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल आपदा प्रबंधन विभाग भूकंप के बारे में बाकी जानकारियां जुटा रहा है। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज उत्तराखंड बेहद संवेदनशील जोन है। उत्तराखंड भूकंप के जोन 5 में आता है। हिमालयी प्रदेशों में से एक उत्तराखंड में भूकंप के लिहाज से खासे ऐहतियात की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रेल हादसे में बुझ गए 4 घरों के चिराग..माता-पिता-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल