सी-प्लेन सेवा के जरिए दिल्ली को नजदीकी राज्यों से जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड में टिहरी और श्रीनगर को सी-प्लेन रूट में शामिल करने की योजना है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Sea plane plan in Tehri Srinagar Garhwal
श्रीनगर गढ़वाल: गुजरात में देश की पहली सी-प्लेन सेवा शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही टिहरी झील में भी सी-प्लेन उड़ान भरते दिखेंगे। गुजरात की तर्ज पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की योजना है। सरकार ने दिल्ली से अयोध्या और उत्तराखंड तक सी-प्लेन सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (SDCL) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अयोध्या और उत्तराखंड में टिहरी और श्रीनगर को सी-प्लेन रूट में शामिल किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सी-प्लेन सेवा शुरू करने में दिलचस्पी रखने वाली कंपनियों से इसे लेकर डिटेल मांगी है। योजना के मुताबिक दिल्ली को सी-प्लेन सर्विस के लिए एक सेंटर बनाने का सुझाव दिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी..15 फरवरी से सेना भर्ती रैली
जो यूपी, उत्तराखंड और चंडीगढ़ को तीन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जोड़ेगा। मंत्रालय के मुताबिक सी-प्लेन सेवा के जरिए दिल्ली को नजदीकी राज्यों से जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड में टिहरी और श्रीनगर को सीप्लेन रूट में शामिल किया जा सकता है। ये रूट श्रीनगर से आगे केदारनाथ और बदरीनाथ से जुड़ेगा। यहां सागरमाला सीप्लेन सर्विस यानी एसएसपीएस द्वारा उड़ान योजना के तहत सी-प्लेन सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश में टिहरी से अन्य स्थानों के बीच सी-प्लेन का संचालन किया जाना है। इन प्लेनों के संचालन से एक और बड़ा फायदा होगा। सी-प्लेन संचालन शुरू होने से रन-वे आदि के निर्माण में जो भारी-भरकम खर्चा आता है, उससे बचा जा सकता है। केवल टिहरी झील ही नहीं गूलरभोज डैम और नैनी झील भी इसके लिए उपयुक्त है। पहले फेज में टिहरी में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से किसानों की पत्नियों ने भी किया दिल्ली कूच, गाजीपुर बॉर्डर में डाला डेरा
चलिए अब आपको सी-प्लेन की खूबियां बताते हैं। सी-प्लेन ऐसे विमानों को कहा जाता है जो पानी से उड़ान भरने और लैंड करने में सक्षम होते हैं। कुछ सी-प्लेन भूमि और पानी दोनों जगह से उड़ान भरने और यहां लैंड करने में सक्षम होते हैं। सी-प्लेन सेवा से राज्य के टूरिज्म के अलावा 'उड़ान' योजना को भी खासा फायदा पहुंचने की उम्मीद है। एसडीसीएल अधिकारियों ने कहा कि हमने वाराणसी और अयोध्या के बीच इस तरह की सेवा चलाने की संभावना का पता लगाया था। फिलहाल इस तरह की सेवा को चलाने के लिए कोई बुनियादी ढांचा नहीं है। हम केवल संभावनाएं तलाश रहे हैं। उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और पंजाब को भी सी-प्लेन सेवा से जोड़ने की योजना है। आपको बता दें कि गुजरात में सी-प्लेन सेवा शुरू हो चुकी है। यहां केवड़िया से अहमदाबाद के बीच सी-प्लेन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।