रुद्रप्रयाग के अंकित बुटोला ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान..नार्वे में पोस्ट डॉक्टरल वैज्ञानिक बने

बचपन से ही मेधावी रहे अंकित ने अपनी पढ़ाई उत्तराखंड में ही पूरी की। उनका नॉर्वे के यूआईटी द आर्कटिक विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टरेल वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rudraprayag News: Ankit Butola of Rudraprayag became post doctoral scientist in Norway
Image: Ankit Butola of Rudraprayag became post doctoral scientist in Norway

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के होनहार वैज्ञानिक डॉ. अंकित बुटोला ने अपने ज्ञान और मेहनत की बदौलत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉ. अंकित बुटोला अब नॉर्वे में वैज्ञानिक के तौर पर सेवाएं देंगे। उनका नॉर्वे के यूआईटी द आर्कटिक विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टरेल वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है। डॉ. अंकित बुटोला मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं। उनका परिवार अगस्त्यमुनि क्षेत्र में रहता है। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। अंकित बुटोला ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी दिल्ली से भौतिक विज्ञान में साल 2020 में पीएचडी की। इस दौरान उनके दो पेटेंट और 25 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए। पीएचडी के बाद पोस्ट डॉक्टरेट वैज्ञानिक के तौर पर संबंधित विषय में शोध किया जाता है। अंकित की सफलता कई मायनों में खास है। उनका परिवार जखोली ब्लॉक के बष्टा गांव में रहता है। अंकित के पिता जीतपाल सिंह बुटोला आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट हैं। उनका विजयनगर में मेडिकल स्टोर है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पुलिस पर गंभीर आरोप..युवक को बिना बात के चौकी लाकर पीटा..SP ने दिए जांच के आदेश
अंकित की शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। बाद में उन्होंने अगस्त्यमुनि के सरकारी स्कूल से इंटर किया। अंकित शुरू से ही मेधावी रहे, विज्ञान विषय में उनकी विशेष रुचि थी। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अंकित ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी से साल 2012 में ग्रेजुएशन किया। साल 2015 में उन्होंने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक यूनिवर्सिटी पंतनगर से भौतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। मास्टर डिग्री की पढ़ाई के दौरान अंकित नेट-जेआरएफ, गेट और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की परीक्षाओं में भी सफल रहे। अब पहाड़ में पले-बढ़े मेधावी अंकित को यूरोपीय संघ के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित ईआरसी ग्रांट के तहत पोस्ट डॉक्टरल वैज्ञानिक के रूप में चुना गया है। अंकित की सफलता से उनके गृह जनपद में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अंकित को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया।