Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर एक महिला दारोगा ने भाजपा के एक नामित पार्षद और उनके बेटे को हिरासत में ले लिया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में इस घटना के बाद से आक्रोश साफ झलक रहा है और वे घटना के बाद से ही कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि पार्षद का बेटा बिना हेलमेट और बिना मास्क के स्कूटी से सवार होकर कोतवाली के सामने से गुजर रहा था और कोतवाली में चेकिंग के दौरान महिला दारोगा ने पार्षद के बेटे को रोक लिया। जब उन्होंने उनके बेटे से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। आरोप है कि पार्षद का बेटा उल्टा महिला दारोगा के साथ बहस करने लगा और बदसलूकी भी करने लगा। दोनों की बहस के दौरान पार्षद भी वहां पर पहुंच गया और पार्षद और उनका बेटा दोनों महिला दारोगा के साथ बहस करने लगे। जब बहस ज्यादा बढ़ गई तो महिला दरोगा पार्षद और उसके बेटे को कोतवाली ले कर आ गई।