Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आतंक चरम पर है। खासकर मैदानी जिलों में लूट और हत्या की वारदातें बढ़ रही हैं। ताजा मामला हरिद्वार का है। जहां बदमाशों ने एक कारोबारी से डेढ़ लाख की नगदी लूट ली। बदमाशों ने तमंचे की बट से कारोबारी के सिर पर वार किया और उस से नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई है। लूट की वारदात कनखल क्षेत्र में हुई। जहां फुटबॉल ग्राउंड के पास बदमाशों ने कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वो लक्सर की तरफ भाग गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी करा दी है।