उत्तराखंड में होगा विराट-अनुष्का की बेटी का नामकरण..आशीर्वाद लेने आ सकते हैं देवभूमि

बेटी को जन्म के बाद अनुष्का और विराट कोहली हरिद्वार स्थित अनंत बाबा के आश्रम पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि दोनों यहीं पर बेटी का नामकरण कराएंगे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Virat Kohli Uttarakhand: Virat Kohli and Anushka Sharma will come to Uttarakhand
Image: Virat Kohli and Anushka Sharma will come to Uttarakhand

हरिद्वार: साल 2021 की पहली अच्छी खबर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर से आई। दोनों माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने की खुशखबरी पापा विराट कोहली ने ट्विटर पर शेयर की और जिंदगी के यह चैप्टर का अनुभव करने के लिए शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर दोनों को खूब बधाईयां मिल रही हैं। देश की जनता अनुष्का और विराट पर प्यार लुटा रही है। अनुष्का और विराट की बेटी की तस्वीर देखने के साथ-साथ फैन्स अब यह भी जानना चाह रहे हैं कि वे अपनी इस बिटिया का नाम क्या रखेंगे। इस बीच खबर मिली है कि बेटी के जन्म के बाद अनुष्का और विराट कोहली हरिद्वार स्थित अनंत बाबा के आश्रम पहुंचेंगे। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा ये भी जा रहा है कि अनंत बाबा खुद ही विराट अनुष्का की बिटिया को आशीर्वाद देने मुंबई चले गए हैं। कहा जा रहा है कि अनंत बाबा ही बेटी का नामकरण कराएंगे। उत्तराखंड से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गहरा नाता है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल के लोग सावधान रहें..कोटद्वार, कीर्ति नगर, श्रीनगर में बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा
अनुष्का शर्मा के गुरु अनंत बाबा का आश्रम हरिद्वार में है। उनके परिवार में कोई भी शुभ कार्य होता है तो वो हरिद्वार आकर गुरु अनंत बाबा का आशीर्वाद जरूर लेती हैं। इसी तरह विराट भी कई बार गुरु के आश्रम अनंत धाम आ चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट और अनुष्का जल्द ही बेटी को लेकर हरिद्वार के अनंत बाबा के आश्रम आएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि अनंत बाबा खुद ही विराट अनुष्का की बिटिया को आशीर्वाद देने मुंबई चले गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बच्ची का नाम महाराज अनंत बाबा रखेंगे। यह कपल महाराज अनंत बाबा को बहुत मानते हैं। अनुष्का और विराट ने अपनी शादी से लेकर घर खरीदने तक का फैसला लेने में हमेशा बाबा से राय ली है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को दोपहर में एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के लिए कोहली पैटरनिटी लीव लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत लौट आए थे। ये इस कपल का पहला बच्चा है। लोग विराट और अनुष्का को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।