Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: बर्ड फ्लू की दहशत बीच अलग-अलग शहरों में पक्षियों के मृत मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में अब तक 700 से ज्यादा पक्षी मृत मिले हैं और ये सिलसिला अभी थमा नहीं है। कभी देहरादून, कभी कोटद्वार तो कभी काशीपुर। हर जगह पक्षी मर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। अब एक डराने वाली खबर पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से आ रही है। जहां आज तीन पक्षी मृत पाए गए हैं। ईटीवी भारत की खबर के मुताबिक श्रीनगर में एसएसबी परिसर में दो कौवे मृत पाए गए। इसी तरह कीर्तिनगर में भी एक कबूतर मरा हुआ पाया गया। क्षेत्र में जगह-जगह पक्षियों की मौत की खबर से वन विभाग और जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। पक्षियों के मृत मिलने की खबर पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली भेज दिए। ये पहली बार नहीं है, जबकि श्रीनगर में पक्षी मृत मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से पक्षियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है।