Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: आपदाओं को लेकर उत्तराखंड हमेशा से संवेदनशील रहा है। इसी बीच उत्तराखंड में वैज्ञानिकों द्वारा एक बेहद बुरी आशंका जताई गई है। अगर उत्तराखंड राज्य में बड़ा भूकंप आया तो राज्य को बड़े स्तर पर जनहानि के साथ ही बड़ा आर्थिक नुकसान भी होगा। जी हां, राज्य को सालाना 2,480 करोड़ रुपए के आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ने हाल ही में डिजास्टर रिस्क एसेसमेंट में यह आकलन किया गया। ऐसे में उत्तराखंड सरकार अब राज्य को आर्थिक नुकसान से बचाने की तैयारियों में जुट गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य को सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने से होगा और अगर बड़ा भूकंप आता है तो इसका असर राज्य के 59 प्रतिशत आवासीय भवनों पर भी पड़ेगा वहीं राज्य के 4% भवनों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।