मकर संक्रांति के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। पार्किंग भी निर्धारित कर दी है। शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में रूट डायर्वजन भी लागू किया जाएगा।
-
Komal Negi
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: New route plan in Haridwar by 15 January
हरिद्वार: 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती होगी। मकर संक्रांति पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के लिए रूट प्लान जारी कर दिया है। पार्किंग भी निर्धारित कर दी है। शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में रूट डायर्वजन भी लागू किया जाएगा। चलिए अब आपको रूट प्लान के बारे में बताते हैं। अलग-अलग राज्यों से आने वाली बसों को हरिद्वार-रुड़की हाईवे से ऋषिकुल पुल पार कर उत्तराखंड राज्य परिवहन बस अड्डे भेजा जाएगा। इनकी वापसी भी इसी रास्ते होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बड़ा भूकंप आया तो होगा 2500 करोड़ का नुकसान..रिपोर्ट में सामने आई बड़ी बातें
पार्किंग स्थल पर खड़े होने वाले वाहन श्रीयंत्र टापू पुल, बूढ़ी माता तिराहा, सिंहद्वार चौक और रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए वापस जाएंगे। सहारनपुर से आने वाले वाहनों को भगवानपुर, झबरेड़ा, पुहाना मंगलौर से डाइवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगजीतपुर तिरछी पुलिया से मातृ सदन पुल, दक्षद्वीप से बैरागी कैंप पर पार्क कराया जाएगा। कांट्रैक्ट कैरिज एवं छोटे वाहनों को मंगलौर बस अड्डे से डायवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगजीतपुर तिरछी पुलिया डायवर्जन से दक्षद्वीप होते हुए बैरागी पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा। हल्के वाहनों को मंगलौर बस अड्डे से डायवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगजीतपुर तिरछी पुलिया डायवर्जन से दक्षद्वीप होते हुए बैरागी कैंप होकर चंडी चौक होते हुए चमगादड़ टापू मैदान पर पार्क कराया जाएगा। नजीबाबाद से आने वाले वाहनों को नीलधारा में बने पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। पार्किंग भरने पर वाहनों को गौरी शंकर पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब आपको भी मिलेगा स्नो लैपर्ड देखने का मौका..पहले टूर के लिए हो जाइए तैयार
देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहनों की पार्किंग मोतीचूर एवं ऋषिकुल के अलावा पावन धाम और चमगादड़ टापू में कराई जाएगी। हरिद्वार में वाहनों का दबाव अधिक होने की स्थिति में दिल्ली की तरफ से देहरादून जाने वाले वाहनों को रुड़की से ही भगवानपुर, छुटमलपुर से देहरादून भेजा जाएगा। रूट प्लान 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से 15 जनवरी की दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा। स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु दूसरी जरूरी बातों का भी ध्यान रखें। मकर संक्रांति के स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने एसओपी जारी की है। इसके अनुसार राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पांच दिन की अवधि की कोविड आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा।