उत्तराखंड में शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई आफत..2 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दून में भी लोगों को कुछ दिन कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Meteorological Department: Orange alert in two districts of Uttarakhand
Image: Orange alert in two districts of Uttarakhand

हरिद्वार: प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है और पारा तेजी से लुढ़क रहा है। उत्तराखंड में ठंड अपना कहर बरसा रही है। जनवरी की सर्द शामें ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर जगह ठंड का प्रकोप उत्तराखंड में साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। मैदान में कोहरे की वजह से और कम तापमान की वजह से ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं पहाड़ों पर भी तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम लोगों को परेशान करेगा। 16 जनवरी के बाद से आसमान कुछ-कुछ साफ रहेगा मगर बादलों की मौजूदगी भी आंशिक रूप से रहेगी। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में कुछ दिनों तक बारिश के आसार तो नहीं है मगर राज्य के मैदानी क्षेत्र में और विशेष का हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - देहरादून में स्पलेंडर बाइक चलाने वाले सावधान..पकड़ में आए दो ‘स्पलेंडर स्पेशलिस्ट’
मौसम केंद्र के अनुसार कुछ दिन हरिद्वार, उधमसिंह नगर में शीत लहर लोगों को परेशान रख सकती है और कोहरे की वजह से भी पारदर्शिता में कमी रहेगी, इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक रह सकता है। वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि कोहरे के कारण यातायात संचालन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप भी वाहन सतर्कता के साथ चलाएं और बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। चलिए बात करते हैं राजधानी देहरादून की। देहरादून में सुबह-शाम की धुंध के बढ़ने से धूप की तपिश बेहद कम हो गई है। 3 दिनों में अधिकतम तापमान तकरीबन 7 डिग्री तक गिरा है। बीते बुधवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 2 दिनों तक दून में धुंध जैसी स्थिति बनी रहेगी। आसार जताए जा रहे हैं कि 16 जनवरी के बाद आसमान कुछ-कुछ साफ रहेगा मगर फिर भी बादलों की मौजूदगी रहेगी। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 3 दिन पहले तक दून में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहा था मगर अब उसमें गिरावट आई है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की अपील की है।