Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: पहाड़ के होनहार लाल उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इन युवाओं में अब सीमांत जिले बागेश्वर के दीपक सिंह परिहार भी शामिल हो गए हैं। दीपक सिंह परिहार वायुसेना में पायलट बनेंगे। उनका सीडीएस में चयन हो गया है। दीपक की इस सफलता से उनके गृह जिले में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। देशसेवा की सीख दीपक को अपने परिवार से मिली। उनके पिता और दादा भी सेना में रहे हैं। ऐसे में वो भी सेना ज्वाईन कर देश के लिए कुछ करना चाहते थे। सौभाग्य से उन्हें अपना सपना पूरा करने का शानदार अवसर मिला है। सीडीएस में चयन के बाद दीपक हैदराबाद की इंडियन एयरफोर्स अकादमी में प्रशिक्षण लेंगे। उन्हें वायुसेना में पायलट बनने का अवसर मिलेगा। दीपक बागेश्वर जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित खोली गांव के रहने वाले हैं। दीपक का परिवार अभी मोटासेमल गांव में रहता है। सूबेदार मेजर रंजीत सिंह परिहार के बेटे दीपक ने दसवीं तक की पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर बिलौना से की। इंटर की परीक्षा उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर से पास की।