देहरादून कोटद्वार के बाद हरिद्वार में भी बर्ड फ्लू की एंट्री..मृत कौए का सैंपल पॉजिटिव मिला

वन विभाग की ओर से भेजे गए सैंपलों में से एक कौवे की बर्ड फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar News: Bird flu knock in Haridwar
Image: Bird flu knock in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू लगातार अपने पांव पसार रहा है। कोटद्वार और देहरादून के बाद हरिद्वार जिले में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दरअसल कुछ वक्त पहले हरिद्वार में वन विभाग को मृत कौवे में मिले थे। इसके बाद इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच के लिए भेजे गए इस सैंपलों में एक कौवे की बर्ड फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर मृत मिले कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में 16 रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। टीम के सदस्य सैंपल लेने के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगे। पूरे जिले में प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक हेल्पलाइन नंबर भी बनाया गया है। उधर लालढांग में एक बगीचे में मृत कौवा मिलने से गांव वालों में हड़कंप मच गया है। चिड़ियापुर रेंज के वन कर्मियों को इस बात की सूचना दे दी गई है। उधर मृत कौवे की बर्ड फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके में आसपास के पोल्ट्री फॉर्म की खोज शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि वर्ल्ड शुभी एक खतरनाक वायरस है। इस वायरस ने इससे पहले देहरादून और कोटद्वार में एंट्री कर दी है। आप हरिद्वार में भी इस वायरस की एंट्री हो गई है। इसलिए सावधान और जागरूक रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: झोपड़ी में लगी भीषण आग..बुरी तरह झुलसा युवक, जिंदा जले 3 मवेशी