Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में एक बस ड्राइवर ने अपनी मौत से पहले 34 यात्रियों की जान बचा ली। बस ड्राइव करते समय तबीयत बिगड़ने पर ड्राइवर ने सकुशल बस को रुड़की बस अड्डे पर रोका, जिससे कई यात्रियों की जान बच गई। इस तरह ड्राइवर की सूझबूझ ने यात्रियों को तो बचा लिया, लेकिन रोडवेज बस के चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को रोडवेज बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी। बस में 34 यात्री सवार थे। गाड़ी को पर्वतीय डिपो के चालक विनोद शर्मा ड्राइव कर रहे थे। साथ में परिचालक रमेश भी थे। सोमवार सुबह बस दून से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रुड़की से थोड़ा पहले रामपुर चुंगी पहुंची तो विनोद को लगा कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है। विनोद की हालत खराब थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला और बस को रुड़की रोडवेज बस अड्डे पहुंचाया। यहां वो खिड़की खोलकर बस से नीचे उतर ही रहे थे कि तभी विनोद स्टेयरिंग पर लुढ़क गए। साथी रोडवेजकर्मी चालक विनोद को तुरंत मालवीय चौक स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आगे पढ़िए