Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में सरकारी पदों पर भर्तियां का सिलसिला जारी है ऐसे में अगर आपको भी नौकरी की तलाश है तो यह खबर आपके लिए ही है। उत्तराखंड में जल्द ही ऊर्जा निगम में सीधी भर्ती के रिक्त 105 पदों को भरा जाएगा। जी हां, जीबी पंत विश्वविद्यालय जल्द ही ऊर्जा निगम में रिक्त 105 पदों पर भर्तियां करवाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और ऊर्जा निगम के बीच में एक सहमति पत्र तैयार कर दिया गया है जिस पर हस्ताक्षर होंगे। ऊर्जा निगम में अभियंता, सहायक अभियंता की सीधी भर्ती के रिक्त 105 पदों को जल्द ही भरा जाएगा। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने ऊर्जा निगम में रिक्त पदों को भरने के संबंध में हाल ही में बैठक आयोजित की थी और बैठक में उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक नीरज खैरवाल को रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश भी दिए गए