उत्तराखंड: पटवारी और भू-माफिया से तंग आ चुकी महिला टंकी पर चढ़ी..मचा हड़कंप

महिला का कहना है कि वो अपनी जमीन वापस लेने के लिए कई साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। डीएम से लेकर सीएम तक से शिकायत कर चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar News: Woman climbed on water tank in Haridwar
Image: Woman climbed on water tank in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में दबंगों से परेशान महिला दो बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर टंकी से कूदने की चेतावनी दी है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला ज्वालापुर के सीतापुर क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि तहसील के एक पटवारी और कुछ भूमाफिया ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कुछ दिन पहले महिला ने डीएम से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ न मिलते देख महिला ने इच्छामृत्यु की मांग भी की थी। जब हर तरफ से निराशा हाथ लगी तो आज पीड़ित महिला ज्वालापुर के पांडेवाला में पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के साथ दो बच्चे भी हैं। पीड़ित के टंकी पर चढ़ने की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची वहां हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला टंकी से नीचे उतरने को राजी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर शुरू हुआ सफर.. जानिए इसकी खूबियां
महिला का कहना है कि वो अपनी जमीन वापस लेने के लिए कई साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। डीएम से लेकर सीएम तक से शिकायत कर चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। महिला ने साफ-साफ कहा कि अगर उसकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई और जमीन हड़पने के दोषी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वो बच्चों समेत टंकी से कूदकर जान दे देगी। महिला और उसके बच्चे अब भी टंकी के ऊपर ही हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस के समझाने के बावजूद वो नीचे नहीं उतर रहे। वहीं ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि घटना की सूचना एसडीएम सदर को दे दी गई है। प्रशासन की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर महिला से बातचीत करेगी। उसे समझाने की कोशिशें जारी हैं।