उत्तराखंड: गैंगरेप के आरोपियों की जेल में हुई पिटाई..5 लोगों पर दर्ज हुआ केस

जिला जेल के पांच बंदी रक्षकों पर जेल में बंद गैंगरेप के आरोपियों को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ितों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Haridwar News: Gang rape accused beaten in Haridwar jail
Image: Gang rape accused beaten in Haridwar jail

हरिद्वार: हरिद्वार की जिला जेल में बंदी रक्षकों पर जेल में बंद दो सगे भाइयों को पीटने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पांच बंदी रक्षकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है। दोनों पीड़ित भाई लक्सर के रहने वाले हैं। उन पर गैंगरेप का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों सगे भाई जेल में बंद हैं। पीड़ितों के अनुसार कुछ दिन पहले उनका खाने को लेकर बंदी रक्षकों संग विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते बंदी रक्षकों ने दोनों भाइयों को बड़ी बेरहमी से पीटा, जिससे उनको काफी चोटें आईं। बाद में जब बंदियों के पिता उनसे मिलने जेल पहुंचे तो उन्होंने पिता को बंदी रक्षकों की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद युवकों के पिता ने 5 बंदी रक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें - देहरादून: ढाबों में खुलेआम पिलाई जा रही थी शराब..SSP ने SI को किया लाइन हाजिर
जिन बंदी रक्षकों पर मारपीट के आरोप लगे हैं, उनमें बंदी रक्षक देवेंद्र रावत, मुकेश चौहान, कुलदीप सिंह, रोशन सिंह और पुष्पेंद्र सिंह शामिल हैं। युवकों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिन युवकों संग मारपीट की गई उनका नाम जुबेर और साहेब है। ये दोनों गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद है। दोनों भाईयों को जिला कारागार के बैरक नंबर-7 में रखा गया है। सिडकुल थाना पुलिस ने बताया कि हरिद्वार के लक्सर में रहने वाले रियाजुल ने हरिद्वार जेल में तैनात बंदी रक्षकों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि बंदी रक्षकों ने जेल में बंद उनके बेटों के साथ मारपीट की है। पिता रियाजुल ने बताया कि 13 जनवरी को वो अपने बेटों से मिलने जिला कारागार गए थे। तब बेटों ने उन्हें जेल में हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पांच बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।