Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 2 शातिर चोरों को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है। यह दोनों शातिर चोर शहर के विभिन्न स्थानों से बाईक के चुराया करते थे। दोनों चोरों की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी और पुलिस इन दोनों को पकड़ने के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थी। आखिरकार दोनों चोरों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों चोरों ने शहर के विभिन्न स्थानों से अब तक कई बाईक चुराई हैं। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों मास्टर चाबी से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे और बहुत ही शातिर तरीके से बाइक चुराते थे।