Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार जिले का औद्योगिक शहर रुड़की। 18 जनवरी को यहां एक बंद फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी हो गया। ये केस पुलिस के लिए एक चुनौती था। खैर कई दिन की मेहनत के बाद पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही और उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने चोरी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इनमें से 4 युवक पहले फैक्ट्री में ही काम करते थे। फैक्ट्री के बंद हो जाने के बाद इन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया था। शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने वारदात का खुलासा किया। घटना 18 जनवरी की है। रुड़की के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव स्थित कैन केयर फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की दीवार तोड़कर वहां चोरी की गई। आरोपी 60 डाई पार्ट, तीन मोटर, 3 ड्रिल मशीन और एक ग्राइंडर समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए। इस मामले में कंपनी के गार्ड वीरेंद्र कुमार ने केस दर्ज कराया था। गुरुवार रात भगवानपुर थाना पुलिस ने शक के आधार पर पुहाना चौक के पास से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आगे पढ़िए