विधायक चैंपियन पर व्यापारियों ने लगाया वसूली का आरोप, डीआईजी गढ़वाल से मांगा इंसाफ

एक व्यापारी ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर जबरन वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग: MLA Kunwar Pranav Singh Champion accused of extortion and threatening to kill.
Image: MLA Kunwar Pranav Singh Champion accused of extortion and threatening to kill.

हरिद्वार: बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जब से बीजेपी में आए हैं, अपनी पार्टी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। उन्हें विवादों का चैंपियन यूं ही नहीं कहा जाता। हमेशा किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहने वाले चैंपियन के खिलाफ अब व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। एक व्यापारी ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर जबरन वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले पीड़ित व्यापारी ने डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग को शिकायती पत्र दिया। जिसमें विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित व्यापारी ने विधायक चैंपियन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी के बेटे दिव्य अग्रवाल ने कहा कि विधायक चैंपियन उनसे जबरन वसूली के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। व्यापारी ने जब विधायक की हरकतों का विरोध किया तो विधायक चैंपियन ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए उल्टा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। स्थानीय पुलिस भी विधायक के इशारे पर काम कर रही है। ऐसे में वो इंसाफ के लिए किस के पास जाएं।

यह भी पढ़ें - अशासकीय स्कूलों में भर्ती में मिल रही गड़बड़ी, अब स्कूल प्रबंधन से छिनेगा भर्ती का अधिकार
पीड़ित व्यापारी ने गढ़वाल डीआईजी नीरू गर्ग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यहां आपको पूरा मामला भी बताते हैं। पीड़ित व्यापारियों में अजय अग्रवाल और संजय अग्रवाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वो लंबे समय से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ कारोबार कर रहे हैं। ये लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले विधायक चैंपियन ने अपने दोनों पार्टनरों के खिलाफ चार करोड़ रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब विधायक चैंपियन उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। कहीं से इंसाफ न मिलते देख पीड़ितों ने इस मामले में डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग से शिकायत की। डीआईजी नीरू गर्ग ने कहा कि विधायक पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार एसएसपी को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।