उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला ने हासिल की बड़ी उपलब्धि..विश्व की शीर्ष दस सुपर मॉडल में शामिल

उर्वशी रौतेला को विश्व की शीर्ष 10 सबसे सेक्सी सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल किया गया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
URASI RAUTELA: URVASHI RAUTELA BECOME WORLDS TOP 10 TOP MODEL
Image: URVASHI RAUTELA BECOME WORLDS TOP 10 TOP MODEL

पौड़ी गढ़वाल: बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना चुकी उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से ताल्लुक रखती हैं। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि उर्वशी ने पहले मॉडलिंग को अपना करियर चुना था। इसके बाद वो इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ती रही। इस साल उर्वशी रौतेला ने शुरूआत धमाकेदार अंदाज में की है। उर्वशी रौतेला को विश्व की शीर्ष 10 सबसे सेक्सी सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सफलता को उर्वशी रौतेला की बड़ी छलांग माना जा रहा है। ग्लैमर वर्ल्ड की प्रतिष्ठित वेबसाइट में से एक ई-वेबसाइट टाइम्स पेजेंट्स ने इस लिस्ट में उर्वशी को विश्व की 10 सुपर मॉडल के साथ शामिल किया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय सुपर मॉडल इरीना शाय्क, सारा पिंटो जैसे नाम भी शामिल है। लिस्ट में उर्वशी रौतेला को मिस टीन इंडिया, मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया, इंडियन प्रिंसेस, मिस क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल, इंडिया मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल वर्ल्ड और मिस दीवा यूनिवर्स जैसे कई खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की मॉडल बताया गया। आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला ने मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के जिओ स्टूडियो के साथ तीन बड़ी फिल्में भी साइन की है। अब उन्हें है विश्व की शीर्ष 10 सुपरमॉडल में शामिल किया गया है। इतना कह सकते हैं कि उर्वशी रौतेला के लिए इस साल की शुरुआत धमाकेदार रही।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 19 करोड़ की लागत से बनी सड़क..चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात