दिल्ली धमाका: उत्तराखंड के 4 जिलों में हाई अलर्ट..कुंभ को लेकर चौकसी बढ़ी

राजधानी दिल्ली में बम विस्फोट के बाद से ही उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में जल्द ही बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले कुंभ मेले में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारियां की जा रही हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Delhi blast high alert in 4 districts of Uttarakhand
Image: Delhi blast high alert in 4 districts of Uttarakhand

हरिद्वार: बीता दिन राजधानी दिल्ली के लिए भारी साबित हुआ। कल दिल्ली में तब हड़कंप मच गया जब इजराइल दूतावास के पास बम धमाका हो गया। बॉम ब्लास्ट के बाद से ही दिल्ली में प्रशासन चिंता में आ रखा है। किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस बम धमाके के पीछे किसका हाथ है। कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी देश की राजधानी दिल्ली के अंदर सोची समझी साजिश के तहत आखिर बम विस्फोट कैसे हो गया। राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम विस्फोट के बाद से देशभर के सभी हवाई अड्डों एवं सरकारी इमारतों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है यह बम ब्लास्ट आतंकी गतिविधियों का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि बम ब्लास्ट में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है मगर आसपास खड़ी कई गाड़ियां भीषण बम ब्लास्ट की चपेट में आ गई हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहले पत्नी को बेरहमी से मारा..फिर पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया
बम विस्फोट के बाद से ही दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी को चौकन्ना रहने के निर्देश दे दिए हैं।नई दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद से ही उत्तराखंड सरकार हरकत में आ गई है और पुलिस चौकन्ना हो गई है। उत्तराखंड में जल्द ही कुंभ मेला आने वाला है और ऐसे में कुंभ मेले में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारियां की जा रही हैं। संदेह जताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर भी आ सकते हैं, इसी को देखते हुए अब प्रशासन कुंभ मेले की ओर फोकस कर रहा है और वहां पर सिक्योरिटी बढ़ाने की कोशिशों में जुट गया है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: DM धीराज गर्ब्याल का शानदार काम..अब आप भी उठाएं ओपन थिएटर का मज़ा
केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के क्रम में प्रदेश की सीमा पर कड़ी चेकिंग भी शुरू हो गई है और इसी के साथ में देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर की हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर कड़ी चौकसी करने के निर्देश दे दिए हैं। इसी के साथ प्रशासन ने पुलिस को सभी जिलों में सीमाओं पर चौकसी करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि प्रदेश में एहतियात के तौर पर 4 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और खासकर की हरिद्वार के कुंभ मेले को मध्य नजर रखते हुए सिक्योरिटी बढ़ाने की तैयारियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि इजरायल दूतावास से महज 150 मीटर की दूरी पर बीते शुक्रवार ब्लास्ट हो गया था।खुशकिस्मती से वहां पर किसी को भी चोट नहीं आई मगर आसपास खड़ी 3 गाड़ियों के शीशे बुरी तरह टूट गए। कल शाम से ही राजधानी दिल्ली में अलर्ट घोषित कर दिया है और सभी राज्यों को भी चौकन्ना रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।