टिहरी गढ़वाल: पहाड़ में इन दिनों ऑलवेदर रोड का काम चल रहा है। निर्माण के नाम पर जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। ये खतरनाक रास्ते लोगों की जान ले रहे हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों पर लगातार हादसे हो रहे हैं। बीते 8 दिसंबर को नई टिहरी में भी एक हादसा हुआ था। यहां चंबा में ऑल वेदर रोड के पैदल रास्ते से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि युवक की मौत के मामले में उसके भाई ने निर्माण कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार मृतक के भाई ने गुरुवार देर शाम भारत कंस्ट्रक्शन के खिलाफ केस दर्ज कराया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, ये भी बताते हैं। घटना पिछले साल 8 दिसंबर की है। उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में रहने वाला संदीप पंवार अपने दोस्त की शादी में टिहरी आया था। आगे पढ़िए