उत्तराखंड में नृशंस हत्याकांड, वहशी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

नशा किस तरह से परिवार बर्बाद करता है, इस बात का जीता जागता उदाहरण ये खबर है। पढ़िए
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haridwar News: Husband murdered his wife in Haridwar
Image: Husband murdered his wife in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड से बेहद ही खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। खबर है कि वह शख्स नशे का आदी था और नशे को लेकर ही पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक शिवगढ़ की रहने वाली ममता की शादी गांव के ही जगपाल से हुई थी। जगपाल नशे का आदी बताया जा रहा है। दोनों के 4 बच्चे हैं। शुरुआती छानबीन में यह सामने आया है कि ममता ने अपने पति को नशा करने से मना किया था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया आ गया और जगपाल ने कुल्हाड़ी से ममता पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से ममता वहीं पर ढेर हो गई। थाना प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि फिलहाल जगपाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। इस मामले में आगे जो भी अपडेट होगी हम आप तक जरूर पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चलती बाइक में युवक को पड़ा मिर्गी का दौरा..हादसे का मंजर देखकर सन्न रह गए लोग