उत्तराखंड: अचानक रेस्टोरेंट में आ धमकी पत्नी..पति के सामने गर्लफ्रेंड को जमकर कूटा

पति अपनी गर्लफ्रेंड संग रेस्टोरेंट में क्वालिटी टाइम बिता रहा था, तभी पत्नी मौके पर पहुंच गई और गर्लफ्रेंड को सैंडिल दे मारी। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar news: Women beat women in haridwar
Image: Women beat women in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में पत्नी को धोखा देकर प्रेमिका संग गुलछर्रे उड़ा रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था। इस बात की खबर मिलते ही पत्नी भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद वहां जमकर ड्रामा हुआ। गुस्साई पत्नी ने गर्लफ्रेंड की धुनाई कर दी। वहीं पत्नी का रौद्र रूप देख पति अपनी गर्लफ्रेंड को पिटता छोड़कर फरार हो गया। बाद में आस-पास के लोगों ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। गर्लफ्रेंड ने बताया कि युवक ने उससे खुद के शादीशुदा होने की बात छिपाकर रखी थी। उसने खुद को अविवाहित बताया, जिस वजह से लड़की उसके झांसे में आ गई। वहीं गर्लफ्रेंड को जब युवक के शादीशुदा होने की बात पता चली तो वो भी युवक को गालियां देने लगी। शहरभर में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक समाजसेवा के काम से जुड़ा हुआ है और मध्य हरिद्वार क्षेत्र में रहता है। जबकि उसकी गर्लफ्रेंड कॉलेज में पढ़ती है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के गोविंद बिष्ट ने गांव में ही खोली अपनी मिल...7 लोगों को मिला रोजगार, कमाई भी अच्छी
घटना रानीपुर क्षेत्र की है। यहां एक रेस्टोरेंट में एक युवक अपनी प्रेमिका संग बैठा हुआ था। प्रेमी-प्रेमिका क्वालिटी टाइम बिताने के लिए रेस्टोरेंट आए हुए थे। इस बात की खबर युवक की पत्नी को लग गई। जिसके बाद उसने पति को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की। रविवार को जब युवक अपनी गर्लफ्रेंड संग रेस्टोरेंट में प्यारभरी बातें कर रहा था तो पत्नी तुरंत मौके पर धमक पड़ी। उसने पति को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी ने सैंडिल निकाल कर उसकी गर्लफ्रेंड को दे मारी। वो पति की गर्लफ्रेंड संग हाथापाई करने लगी। हाई वोल्टेज ड्रामा देख आस-पास बैठे लोग भी डर गए। वहीं गर्लफ्रेंड की पिटाई होते देख आरोपी पति वहां से रफूचक्कर हो गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। बाद में गर्लफ्रेंड ने बताया कि युवक ने उससे खुद के शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। उसे पता होता कि प्रेमी पहले से शादीशुदा है तो वो उसके झांसे में नहीं आती।