उत्तराखंड में किसानों की महापंचायत आज..किसान नेता टिकैत भी होंगे शामिल

किसान नेताओं ने महापंचायत में हर राजनीतिक दल के नेता की एंट्री बैन कर दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को लेकर किसी को राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar news: Kisan panchayat in haridwar
Image: Kisan panchayat in haridwar

हरिद्वार: देशभर में किसान आंदोलन चल रहा है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान किसी तरह के टकराव की स्थिति न बने, इसे देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो चुकी है। वहीं आज हरिद्वार जिले की मंगलौर गुड़ मंडी में किसानों की महापंचायत होने वाली है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंगलौर पहुंचेंगे। इसके अलावा यूनियन के कई बड़े नेता भी महापंचायत में शामिल होने के लिए मंगलौर आने वाले हैं। किसान नेताओं ने मंच पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता को जगह न देने की बात कही है। किसान नेताओं ने कहा कि इस मंच को राजनीतिक दलों का मंच नहीं बनने दिया जाएगा। केवल किसान ही मंच पर विराजमान होंगे। मंगलवार को महापंचायत की तैयारियों को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अचानक रेस्टोरेंट में आ धमकी पत्नी..पति के सामने गर्लफ्रेंड को जमकर कूटा
उन्होंने कहा कि महापंचायत में सभी बिरादरी के किसान एकजुट होकर पहुंचेंगे। ये लड़ाई किसानों की है और किसान अपनी लड़ाई लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं। अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसान नेताओं ने प्रशासन से कहा कि महापंचायत में आने वाले किसानों को न रोका जाए। महापंचायत शांतिपूर्वक तरीके से होगी। इसके अलावा किसान नेताओं ने महापंचायत में किसी भी राजनीतिक दल के नेता की एंट्री बैन कर दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को लेकर किसी को राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जबकि मंगलौर में किसानों की महापंचायत होने वाली है। इससे पहले भाकियू सुप्रीमो रहे दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत कई बार मंगलौर मंडी और रुड़की में हुई महापंचायत के दौरान किसानों के बीच आ चुके हैं। इस बार भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत महापंचायत में हिस्सा लेने आ रहे हैं। वो लंबे समय बाद क्षेत्र के किसानों से रूबरू होंगे। किसानों की महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में होने वाली हर हलचल पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।