Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चमोली: भारत के प्रमुख चारधामों में से एक बदरीनाथ को केदारनाथ धाम की तर्ज पर संवारा जाएगा। बदरीनाथ महायोजना का प्लान बनकर तैयार है। निर्माण कार्य के पहले चरण में 245 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इससे बदरीनाथ धाम में सौंदर्यीकरण संबंधी काम कराए जाएंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पेयजल, शेड और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। नर-नारायण पर्वत के बीच स्थित बदरीनाथ धाम में हर साल 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, सीमित संसाधन और भौगोलिक प्रतिबंधों को देखते हुए ये जरूरी है कि धाम की क्षमता बढ़ाने के लिए इसे मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाए। मंगलवार को इसे लेकर सचिवालय में अहम बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में होने वाले कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।