उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, तमिलनाडु से गिरफ्तार हुआ इनामी बदमाश

यूपी का शातिर अपराधी और उत्तराखंड से 10 हजार का इनामी बदमाश पिछले चार साल से फरार चल रहा था। एसटीएफ ने उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand starts: Uttarakhand starts arrest wanted from tamilnadu
Image: Uttarakhand starts arrest wanted from tamilnadu

हरिद्वार: प्रदेश में अपराधों को अंजाम देकर दूसरे राज्यों में छिप जाने वाले अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उत्तराखंड पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। पिछले दिनों पुलिस ने फरार चल रहे कई अपराधियों को पकड़ा। अब स्पेशल टास्क फोर्स के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स ने 10 हजार के इनामी बदमाश को दक्षिण भारत से गिरफ्तार किया है। ये बदमाश राज्य में कई अपराधों को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। पिछले चार साल से पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। 4 साल की मेहनत आखिरकार रंग लाई और पुलिस अपराधी तक पहुंचने में कामयाब रही। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यूपी के मुजफ्फरनगर का शातिर अपराधी और उत्तराखंड का इनामी बदमाश पिछले 4 साल से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें - ये शानदार काम करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, योगी आदित्यनाथ देंगे सम्मान
बदमाश के खिलाफ लूट और चोरी के केस दर्ज हैं। उसके सिर पर उत्तराखंड पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी का नाम जान मोहम्मद है। पिछले दिनों स्पेशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर जवाहर लाल को सूचना मिली थी कि बदमाश जान मोहम्मद दक्षिण भारत में कहीं छिपा हुआ है। तब से पुलिस टीम बदमाश की रेकी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को खबर मिली की बदमाश को तमिलनाडु के कृष्णागिरी के होसुर गांव में देखा गया है। वो वहां पर नाम बदल कर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधों को अंजाम देकर फरार चल रहे बदमाश पुलिस के रडार पर हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।