उत्तराखंड में सरेआम युवक की गुंडई..चलती कार में चलाई गोलियां, वायरल हुआ वीडियो

चलती कार में युवक की हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा, पुलिस अब फायरिंग करने वाले को ढूंढ रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand viral video: Youth firing in a moving car in Uttarakhand
Image: Youth firing in a moving car in Uttarakhand

हरिद्वार: शादी समारोह हो या फिर जन्मदिन की पार्टी, मैदानी क्षेत्रों में हर्ष फायरिंग मनोरंजन का साधन बन गया है। पिस्तौल-बंदूक हाथ में होती है तो लड़के शौक-शौक में फायरिंग करने लगते हैं, फिर चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो। कुंभनगरी हरिद्वार में भी इन दिनों हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कार ड्राइविंग करते हुए हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस दौरान आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ कार ड्राइव करता दिखा। कार चलाते हुए फायरिंग भी की। वीडियो में दिख रहा है कि दोस्तों संग मस्ती करते हुए युवक ने दो राउंड फायरिंग की। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान हो गई है। अब बस उसका पकड़ा जाना बाकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हरिद्वार में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: MRP से ज्यादा रेट पर शराब बेची तो लगेगा 1 लाख जुर्माना..जब्त होगा लाइसेंस
वायरल वीडियो में एक युवक कार ड्राइव करने के दौरान पिस्टल से फायरिंग करता दिखा। यही नहीं वो पिस्टल दिखाकर अपने दोस्तों पर रौब गांठ रहा था। अब वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने ड्राइविंग के दौरान फायरिंग करने वाला वीडियो अपने वॉट्सएप स्टेट्स पर अपलोड किया था, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दूसरे लोगों की मोबाइल स्क्रीन के साथ ये वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो गई है। उसका नाम अनुपम शर्मा बताया जा रहा है। आरोपी रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहता है। वायरल वीडियो भेल स्टेडियम रोड का बताया जा रहा है। वीडियो को युवक ने अपने वॉट्सएप स्टेट्स पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।