उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद दिलकश हुई वादियां, पर्यटकों के चेहरे खिले..देखिए खूबसूरत तस्वीरें

बुधवार को शुरू हुई बर्फबारी का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। सड़कों पर बर्फ जमने और बारिश की वजह से कई जगह यातायात ठप हो गया है। आगे देखिए वीडियो
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Mussoorie Snowfall: Snowfall in Mussoorie Dhanaulti
Image: Snowfall in Mussoorie Dhanaulti

देहरादून: उत्तराखंड में सीजन की बर्फबारी के बाद मनमोहक नजारे दिख रहे हैं। बुधवार से शुरू हुई बर्फबारी का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र एक बार फिर बर्फ की चादर से ढक गए हैं, जिससे वादियां दिलकश नजर आ रही हैं। जौनसार से लेकर उत्तरकाशी तक जिधर भी नजर दौड़ाओ बस बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। बर्फबारी देखने की साध लिए उत्तराखंड पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बर्फबारी ने पर्यटकों की मुराद तो पूरी की, लेकिन स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। यमुनोत्री गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उत्तरकाशी की निचली घाटियों में भी गुरुवार को रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। यहां निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी कल जमकर बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजक्ट में आएगी तेजी..मिलेगा 4200 करोड़ का बजट

  • जमकर हुई बर्फबारी

    Snowfall in Mussoorie Dhanaulti
    Pic: 1/ 4
    Image: Snowfall in Mussoorie Dhanaulti

    यहां अधिकतम तापमान माइनस एक और न्यूनतम माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी की वजह से कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ। गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बर्फ से पटा होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

  • हर जगह जाम

    Snowfall in Mussoorie Dhanaulti
    Pic: 2/ 4
    Image: Snowfall in Mussoorie Dhanaulti

    चकराता में मोयला टॉप, खडंबा, देवबन, व्यास शिखर और कनासर में बर्फ जमी है। चकराता में भी बर्फबारी से यातायात प्रभावित हुआ है। यहां दो सड़कें बंद हैं। चकराता-त्यूनी और मसूरी मोटर मार्ग पर आवाजाही मुश्किल से हो रही है।

  • सफेद बर्फ की चादर

    Snowfall in Mussoorie Dhanaulti
    Pic: 3/ 4
    Image: Snowfall in Mussoorie Dhanaulti

    यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप में आवाजाही भी जोखिमभरी बनी हुई है। चारधाम क्षेत्र एक बार फिर से बर्फ की चादर ओढ़ चुके हैं। चकराता के साथ ही जौनसार बावर क्षेत्र में भी खूब बर्फबारी हुई। यहां गुरुवार को रुक-रुक कर बर्फ गिरती रही। जिससे ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ में लिपटी नजर आ रही हैं।

  • देखिए हसीन वादियां

    Snowfall in Mussoorie Dhanaulti
    Pic: 4/ 4
    Image: Snowfall in Mussoorie Dhanaulti

    लोखंडी के पास भी बर्फ जमी है। ऐसे में ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लोग कोटी-मीनस रोड से चकराता जा रहे हैं। लोनिवि के कर्मचारी बंद पड़ी सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं। जगह-जगह सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।