उत्तराखंड में नहीं होगा किसानों का चक्का जाम, हिंसा फैलने का डर- टिकैत

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पूरे देश में होगा चक्का जाम। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इन दोनों राज्यों में हिंसा फैलने के पूर्वानुमान को देखते हुए इन दोनों राज्यों में चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kisan andolan uttarakhand: No kisan chakka jam in uttarakhand says tikait
Image: No kisan chakka jam in uttarakhand says tikait

हरिद्वार: देशभर में किसान आंदोलन तेजी पकड़ रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर बीते कई महीनों से किसान सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड के भी कई किसान एक जुट होकर देश भर के किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने आज यानी की 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आज 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा। हालांकि यह चक्का जाम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नहीं किया जाएगा। राकेश टिकैत ने इस बात की पुष्टि की है और उन्होंने उन्होंने कहा है कि उनको यह सबूत मिले हैं कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हिंसा फैलाने का प्रयास हो सकता है। ऐसे में यह फैसला किया गया है कि इन दो राज्यों में चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - देहरादून: पुल के नीचे पॉलीथिन में मिला कटा पैर, धारदार हथियार से काटे गए मानव अंग..मचा हड़कंप
बीते शुक्रवार की देर शाम को राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि कुछ लोग उत्तराखंड और यूपी में हिंसा फैलाने का प्रयास कर सकते हैं और जानबूझकर हिंसक प्रदर्शन कर किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश भी की जा सकती है। ऐसे में हमने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। इन दोनों राज्यों में जिला मुख्यालय पर कृषि कानूनों के विरोध में केवल ज्ञापन दिए जाएंगे और इन दोनों राज्यों के जितने भी लोग किसानों के समर्थन में हैं उन लोगों को स्टैंडबाई पर रखा गया है और उनको कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है। इसी के अलावा उन्होंने कहा कि बाकी अन्य सभी जगहों पर भी योजना के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से विरोध होगा और हिंसा नहीं की जाएगी। इसी के साथ राकेश टिकैत का कहना है कि उन्होंने सरकार से कई बार बात करने का प्रयास किया मगर सरकार उनसे बात नहीं करना चाह रही है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन ने आज पूरे देश में चक्का जाम करने का फैसला किया है।