दुखद: उत्तराखंड BJP नेता का कोरोना से निधन, चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

सुनील शर्मा डिंपी व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके असामायिक निधन से क्षेत्र में मातम पसरा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar news: BJP leader sunil sharma died
Image: BJP leader sunil sharma died

हरिद्वार: हरिद्वार के लोकप्रिय बीजेपी नेता सुनील शर्मा डिंपी का निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ दिनों से बुखार था। कल ही उन्हें भेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो जिंदगी की जंग हार गए। सुनील शर्मा भेल और शिवालिक नगर क्षेत्र में खासे लोकप्रिय थे। उन्हें व्यापारियों का रहनुमा माना जाता था। स्थानीय लोगों का उनसे गहरा जुड़ाव था। यही वजह है कि जैसे ही उनके निधन की खबर क्षेत्र वासियों को मिली, क्षेत्र में शोक पसर गया। नई बनी शिवालिक नगर पालिका के पहले चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजीव शर्मा के साथ खड़े रहे। सुनील शर्मा और उनकी टीम की बदौलत राजीव चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में चाय की दुकान चलाती हैं योगी आदित्यनाथ की बहन, भाई से की खास गुजारिश
वर्तमान में राजीव शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर तैनात हैं। सुनील शर्मा डिंपी एक जिंदादिल इंसान थे। वो किसी से कोई बैर नहीं रखते थे। वो जिससे भी मिलते थे, उसका दिल जीत लेते थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार की शिकायत थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें भेल अस्पताल लाया गया, लेकिन वो बच नहीं सके। अब तक उत्तराखंड के कई जनप्रतिनिधि और कैबिनेट मिनिस्टर कोरोना की जद में आ चुके हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सल्ट क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का तो कोरोना से लड़ते-लड़ते निधन हो गया था।